फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत की केंद्र से मांग, 18-45 साल की आयु के लिए प्रिकॉशनरी डोज करें निशुल्क

Wed, 13 Jul 2022 01:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की इम्युनिटी कम होना और समय पर बूस्टर डोज नहीं लगवाने से केस बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र से 18-45 साल की आयु के लोगों की प्रिकॉशनरी डोज निशुल्क करने की मांग की है। सीएम गहलोत ने कहा कि देशभर में पिछले दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी एक वजह समय के साथ वैक्सीन की इम्युनिटी कम होना और समय पर प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज नहीं लगवाना है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 60 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए ही प्रिकॉशन डोज निशुल्क की है। वहीं 18 से 45 साल आयुवर्ग में 10 फीसदी लोगों ने भी प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाई है। भारत सरकार को 18 से 45 साल के आयुवर्ग के लिए भी प्रिकॉशन डोज निशुल्क करनी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रिकॉशन डोज लगवाएं। कोविड इंफेक्शन की चेन तोड़ने के लिए आवश्यक है कि सभी को वैक्सीन लगे। सीएम ने लोगों से अपील की कि वे प्रिकॉशन डोज जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें