फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा, 100 यूनिट बिजली फ्री, प्रदेश के लाखों लोगों को होगा फायदा

Thu, 01 Jun 2023 07:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के बाद सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी। उन्होंने 100 यूनिट बिजली फ्री कर दी है।  
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होगा। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन




सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा कि  महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन और जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए।  मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला  जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है। 
 
जिसके अधार पर 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होगा।  100 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वालेपरिवारों को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, बाकी के यूनिट का बिजली बिल देना होगा। 
विज्ञापन


सीएम की घोषणा के तहत महीने में 200 यूनिट  बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज और तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे। इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज रात प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की थी। करीब 10 बजे उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि 10:45 पर एक बड़ी घोषणा करूंगा जो प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत देगी।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें