फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी के सामने कार्यकर्ताओं ने लगाए उपेक्षा के आरोप, पायलट गुट के MLA  नहीं आए

Thu, 01 Jun 2023 06:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन करौली में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सचिन पायलट गुट के विधायक शामिल नहीं हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपेक्षा की बात अमृता धवन के सामने रखी।
विज्ञापन
करौली दौरे पर राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईसीसी की सचिव और राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन गुरुवार को करौली दौरे पर रहीं। जहां उन्होंने एक निजी रिसोर्ट में जिले के कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कुछ नेताओं ने सह प्रभारी के सामने उपेक्षा के आरोप लगाए। सचिन पायलट खेमे से टोडाभीम के विधायक पृथ्वीराज मीणा इस बैठक में शामिल नहीं हुए। 

विज्ञापन


राजस्थान कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर करौली में कांग्रेसी नेताओं से फीडबैक लिया। अमृता धवन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी से सभी कांग्रेसी नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियों में जुट जाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाए। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस का झंडा हर घर पर लगाने की जिम्मेदारी भी सौंपी। इस बैठक में मंत्री रमेश मीणा , करौली विधायक लाखन सिंह मीणा, हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव सहित अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

युवाओं पर ध्यान नहीं दिया तो गढ्ढे में जाएगी कांग्रेस- राजेंद्र मनेमा
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मनेमा ने बैठक में कहा कि हमारी सरकार में हमारे ऊपर ही लाठीचार्ज किया गया है। अगर युवाओं पर ऐसे ही अत्याचार होते रहे तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार का नामो निशान मिट जाएगा और पार्टी गढ्ढे में जाएगी। युवाओं को साथ में लेना है तो समस्या में उनके साथ खड़ा होना होगा, तभी जिले में पार्टी मजबूत होगी। 
विज्ञापन


गहलोत पायलट दोनों कांग्रेस के नेता-अमृता धवन
मीडिया से बात करते हुए अमृता धवन ने कहा कि पूरे देश में राजस्थान कांग्रेस का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए उपेक्षाओं, जातिवाद समीकरण आदी के आरोप पर कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का हक है। उनकी समस्याओं का हल जल्द ही किया जाएगा। जल्द ही सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें