फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मीणा समाज के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम अशोक गहलोत, बोले- जल्द पूरी होंगी मांगें

Sat, 18 Feb 2023 07:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने कहा कि मीणा समाज द्वारा ज्ञापन के जरिए बताईं गईं मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशवासियों को 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी  दिया जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने सभा को किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही जिले में मारवाड़ मीणा समाज के महासम्मेलन का आयोजन हुआ। गौतम ऋषि मंदिर प्रांगण में हुए इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हुए। 

विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मीणा समाज द्वारा ज्ञापन के जरिए बताईं गईं मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशवासियों को 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी  दिया जाएगा। 

सरकार ने इस बार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए  वर्ष पेश किया है। इसके अलावा सीएम ने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कारण देश भर में महंगाई बढ़ रही है। लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।  
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने सम्मेलन में मौजूद लोगों से प्रदेश सरकार के बजट की घोषणाओं को आमजन तक पहुंचाने की भी अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। महासम्मेलन में सीएम के अलावा उनके सलाहकार संयम लोढ़ा, प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें