पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पीपली चौक में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव उसके घर में ही पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जान शुरू कर दी है। युवक की हत्या का शक उसकी पत्नी पर जताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मूलत: सीकर के रामगढ़ का रहने वाला बंटी पुत्र रमेश वाल्मिकी दो साल से झुंझुनूं नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। अनुकंपा पर उसकी नौकरी लगा था। पिछले 4 महीने वह अपने परिवार के साथ जिले के पीपल चौक क्षेत्र के वार्ड नंबर 58 में किराए के मकान में रहता था। रमेश के साथ उसकी पत्नी और तीन बच्चे रहते थे।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक रमेश के घर के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान उसने सीढ़ियों पर खून बहता दिखाई दिया। जिसकी जानकारी उसने वार्ड पार्षद जुबेर को कॉल करके दी। सूचना पर पार्षद जुबेर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घर में रमेश का शव पड़ा देखा। उसके सिर से खून बह रहा था।
इसके बाद पार्षद जुबेर ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीके अस्पताल में रखा दिया है। हलांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या क्यों और किसने की है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, युवक की हत्या का शव उसकी पत्नी पर जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।