फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News : एकतरफा प्यार में डूबे आशिक ने पिस्तौल की नोंक पर नाबालिग से किया दुष्कर्म, नामजद मामला दर्ज

Tue, 12 Nov 2024 12:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

एकतरफा प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर तथाकथित आशिक ने पिस्तौल की नोंक पर नाबालिग के साथ जबरदस्ती की और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। नाबालिग ने मामले में नामजद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की रतनगढ़ तहसील के एक गांव में पिस्तौल के नोंक पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने रतनगढ़ थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि 11 जुलाई 2023 को परिचित होने के कारण गांव का ही एक लड़का दीपक परिवार वालों से मिलने उनके घर आया था। उसने पीड़िता को मोबाइल नंबर देकर उससे अकेले में मिलने की बात की साथ ही घर में किसी को यह बात नहीं बताने के लिए भी कहा।

इसके बाद उसी दिन शाम को उसने फोन करके पीड़िता से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। इस पर नाबालिग ने उसे मना करते हुए कहा कि दोबारा ऐसी बातें मत करना। इसके 10 दिन बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। वह जब वहां पहुंची तो घर पर कोई नहीं था, जिसे देखकर वह वापस जाने लगी। इस पर आरोपी उसे हाथ पकड़कर कमरे में ले गया और विरोध करने पर मारपीट की और पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके वीडियो बना लिए। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें