फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News: हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी की निशानदेही पर खेत से एक और AK-47 बरामद, AGTF की बड़ी कार्रवाई

Wed, 11 Jun 2025 08:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

Churu: यह हथियार तस्करी कनेक्शन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और राजू ठेठ हत्याकांड से भी जुड़ा माना जा रहा है। इन दोनों वारदातों में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई इसी नेटवर्क से की गई हो सकती है। AGTF अब तक चूरू जिले के करीब आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी की निशानदेही पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने चूरू जिले के जोड़ी गांव में एक खेत से एक और AK-47 राइफल बरामद की है। हथियार को खेत में गड्ढा खोदकर पॉलीथिन में लपेटकर दबाया गया था। बीती रात AGTF की टीम ने भालेरी थाना, कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस हथियार को बरामद किया।

विज्ञापन


AGTF अब यह पता लगाने में जुटी है कि जीतू जोड़ी के पास दो-दो AK-47 कहां से आईं और इनका किन आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल हुआ। रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। उसके पास से दो एके-47 मिलने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी जीतू जोड़ी से पूछताछ कर सकती है। उसके पास विदेशी पिस्टल की सप्लाई से जुड़े सुराग भी मिले हैं। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क संगठित हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


AGTF इस मामले में चूरू के अनिल जोड़ी और प्रवीण जोड़ी की भी तलाश कर रही है, जो अभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि AGTF की टीम बीती रात जीतू जोड़ी को लेकर गांव जोड़ी पहुंची थी, जहां उसकी निशानदेही पर खेत से AK-47 बरामद हुई।

पढ़ें: जम्मू कश्मीर में गोली लगने से शहीद हुए जवान भंवरलाल सारण, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

इससे पहले धौलपुर में जीतू चंबल के पास से AK-47 बरामद हुई थी, जिसके बाद AGTF ने चूरू निवासी जीतू जोड़ी को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि जयपुर निवासी शिवदयाल सिंह के माध्यम से जीतू जोड़ी ने एके-47 राइफल क्रिकेट बैग में भरकर जीतू चंबल तक पहुंचाई थी।
विज्ञापन


यह हथियार तस्करी कनेक्शन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और राजू ठेठ हत्याकांड से भी जुड़ा माना जा रहा है। इन दोनों वारदातों में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई इसी नेटवर्क से की गई हो सकती है। AGTF अब तक चूरू जिले के करीब आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें