चूरू जिले के तारानगर में निजी स्कूल के वाहन चालक अनदेखी मासूमों कि जिंदगी से खिलवाड़ का सबब बन रही है। यहां एक ही दिन में बच्चों के साथ दूसरा हादसा हो गया। गनीमत रही कि दोनों ही हादसों में किसी को गम्भीर चोट नहीं आई। यहां गोपाल गौशाला के पास निजी लॉर्ड्स स्कूल की बच्चों से भरी मैक्स गाड़ी का टायर एक घर के आगे बने गड्ढे में जा घुस्सा और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई गाड़ी में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। घटना में अच्छी बात ये रही कि किसी को गम्भीर चोट नहीं आई।
बता दें कि तारानगर में स्कूल के वाहनों का ये एक ही दिन में ये दूसरा हादसा था। सुबह ही यहां गांव खरतवास के पास स्टार सीटी स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई थी।
एक ही दिन में दूसरा बड़ा हादसा होना यह बता रहा है कि यहां प्रशासन कितना मुस्तैद हैं।
तारानगर में नियमों की अनदेखी इन स्कूल बस संचालकों द्वारा खुलेआम की जाती है। मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ यहां खिलवाड़ किसी शासनिक प्रशासनिक अधिकारी को दिखाई नहीं देता। वाहनों में बच्चों को क्षमता से ज्यादा जाता है।
गौरतलब है कि पुलिस थाने के आगे से ही सैकड़ों स्कूल वाहन हर रोज निकलते हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी को दिखाई नहीं देते। संबंधित विभाग सहित समस्त अधिकारी आंखें मूंद कर बैठें हैं। खुलेआम नियमों कि धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एसपी जय यादव ने विशेष अभियान चला रखे हैं, लेकिन तारानगर में किसी अभियान को धरातल पर उतरता हुआ नहीं देखा जा सकता। ध्यान देने योग्य बात ये भी है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का भी खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है।