रिश्वत मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में आज चूरू एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सिकरिया चौराहे पर पुलिस चौकी में सुबह चूरू एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज हेड कांस्टेबल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी चौकी इंचार्ज हेड कांस्टेबल के पास से रिश्वत के पांच हजार रुपये जब्त किए हैं।
चूरू एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान ने बताया कि चूरू एसीबी ब्यूरो ऑफिस में परिवादी ने 23 जून को शिकायत की थी कि मारपीट का प्रकरण कोतवाली फतेहपुर थाने में दर्ज है। मामले की तफ्तीश हेड कांस्टेबल शब्बीर खां कर रहे हैं। वह फाइल को कमजोर करने के लिए 15 हजार रुपये मांग रहा है। वेरिफिकेशन में 10 हजार रुपये लेने पर सहमति हुई। आरोपी ने पांच रुपये सत्यापन के समय ले लिए, बाकी के पांच हजार रुपये आज लेते वक्त रंगे हाथों हेड कॉन्स्टेबल शब्बीर खां को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।
कारवाई करने वाली टीम में ये एसीबी अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे
कार्रवाई करने वाली टीम में चूरू एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान, सीआई महेन्द्र कुमार, एएसआई गिरधारी सिंह, कॉन्स्टेबल राजपाल सिंह, राकेश, श्रवण कुमार, रितेन्द्र,बसंत प्रमोद पूनिया और हिम्मत सिंह शामिल रहे।