फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : चूरू एसीबी की कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 12:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने 35 हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने आरोपी को ट्रैप कर लिया।
विज्ञापन
चूरू एसीबी की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू एसीबी ने राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक होटल में निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन

चूरू राज्य अन्वेषण ब्यूरो अपर पुलिस अधीक्षक आनंद स्वामी ने बताया कि नया बास चूरू के श्याम सिंह राजपूत ने शिकायत की झुंझुनू के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार जाट ने उनसे 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि संदीप कुमार ने 11 मार्च को चूरू के राठौड़ लॉज का निरीक्षण किया था। लॉज में वसूली संबंधी कुछ कमियां पाए जाने के बाद रिश्वत की मांग की गई थी। उसकी एवज में कोई मामला नहीं बनाए जाने की बात कही गई। इस पर परिवादी ने चूरू की एसीबी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।  


शिकायत की पुष्टि होने के बाद श्याम सिंह ने आरोपी से बात की। बात करने के बाद झुंझुनू के खजाना होटल में रिश्वत की राशि देनी तय की गई। इसी क्रम में एसीबी चौकी के चूरू के पुलिस उप अधीक्षक शबीर खां ने मय स्टाफ टीम के जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें