फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: कर्जा हुआ तो मुंह बोले भाई ने कर दी बहन की हत्या, गहने निकालकर फेंक दिया शव

Sun, 02 Mar 2025 07:49 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व उदयपुर हाईवे स्थित हाज्याखेड़ी पुलिया पर मिली अज्ञात महिला के ब्लाइन्ड मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया। मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मृतका को धर्म की बहन बना रखा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के हाज्याखेड़ी पुलिया के पास अज्ञात महिला का शव मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि रमेशचंद्र गाड़िया लौहार ने कर्ज चुकाने के दबाव के चलते मीना की हत्या कर दी। आरोपी ने गाय दिलाने के बहाने महिला को पिकअप में बैठाकर भदेसर थाना क्षेत्र में ले गया, फिर गला घोंटकर हत्या कर शव पुलिया के पास फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रमेश को गिरफ्तार कर लिया और आभूषण बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्व हाज्याखेड़ी पुलिया के पास अज्ञात महिला का शव मिला था। वारदात के खुलासे के लिए थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठीत की। शव की शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए, जिससे इसकी शिनाख्त उदयपुर जिले में रूण्डेडा निवासी मीना पत्नि हुक्मीचन्द मेनारिया के रूप में हुई। इस पर परिजनों को सूचना दी और मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। जांच में गला घोंटकर हत्या करना सामने आया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आस-पास से लेकर पूरे रूट के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग प्राप्त की।

जांच में सामने आया कि उदयपुर जिले के बासडारोड, वाना निवासी रमेशचन्द्र पुत्र बाबूलाल गाड़िया लौहार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मवेशी खरीदने और बेचने का व्यापार करता है। मृतका को उसने 10-12 सालों से धर्म की बहन बना रखा है और उसके घर आता जाना था। आरोपी नशे और जुआ खेलने का आदी है। इस कारण उसके ऊपर कई लोगों का कर्ज हो गया था। धर्म की बहन मीना बाई ने भी इससे कर्ज का तकाजा किया था। इस पर आरोपी ने योजना बनाई और मीनाबाई को गाय दिलाने के बहाने गांव से बाहर बुलाकर अपनी पिकअप में बिठा कर मंगलवाड़ की तरफ ले गया। यहां से चित्तौड़गढ़ में गाय होने का बता कर भदेसर थाना सर्कल में हाज्याखेड़ी पुलिया के पास लाया। यहां धोखे से उसका गला दबा कर हत्या कर दी। मृतका की चुनरी से मुंह और हाथ बांध दिए और आभूषण खोल शव को वहीं डाल कर घर चला गया। पुलिस ने रमेश गाड़िया लौहार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इससे आभूषण बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें