फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: वक्फ बोर्ड को मंदिर के पास की जमीन के आवंटन का विरोध, सर्व समाज ने बाजार बंद कर निकाला जुलूस

Mon, 07 Jul 2025 08:51 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार ने इस भूमि को वक्फ बोर्ड के नाम पर गलत तरीके से दर्ज कर दिया, जिससे वहां समुदाय विशेष द्वारा चारदीवारी निर्माण और यात्रियों को परेशान करने जैसी गतिविधियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन
भदेसर में वक्फ बोर्ड को जमीन आवंटन के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ के भदेसर कस्बे में स्थित ऐतिहासिक भैरूनाथ मंदिर के पास की आमबाग की भूमि को वक्फ बोर्ड को आवंटित किए जाने के मामले ने स्थानीय लोगों के बीच रोष फैला दिया है। सोमवार को इस भूमि आवंटन के विरोध में हिंदूवादी संगठनों और सर्व समाज ने मिलकर आधे दिन का बाजार बंद रखा और एक जुलूस निकाल कर उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

 
भैरूजी बाग को सुरक्षित रखने की मांग
जानकारी के अनुसार, निंबाहेड़ा रोड के किनारे स्थित यह भूमि वर्षों से खाली पड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने आम के पेड़ लगाकर एक बाग के रूप में विकसित कर दिया था। यह स्थान भैरूनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रसोई और विश्राम स्थल के रूप में भी उपयोग होता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार ने इस भूमि को वक्फ बोर्ड के नाम पर गलत तरीके से दर्ज कर दिया, जिससे वहां समुदाय विशेष द्वारा चारदीवारी निर्माण और यात्रियों को परेशान करने जैसी गतिविधियां शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें- Dholpur News: धौलपुर में मानसून की झमाझम बारिश से लबालब हुए बांध, रामसागर बांध अपनी क्षमता से नौ इंच ऊपर
विज्ञापन

 
जुलूस और ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध
प्रदर्शन के तहत सोमवार सुबह से ही कस्बे के सभी बाजार बंद रखे गए। कस्बेवासियों ने पंचायत समिति परिसर के बाहर एकत्र होकर एक जुलूस के रूप में कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर आवंटन निरस्त करने और भूमि को भैरूजी यात्रियों के लिए सुरक्षित घोषित करने की मांग की।
 
जुलूस के बाद उपखंड कार्यालय परिसर में सभा आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व सरपंच अशोक रायका, रघुवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, पंचायत समिति सदस्य तेजपाल रेगर, भदेसर प्रशासक रतन कंवर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह भूमि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा हो सकती है और भैरूजी यात्रियों की धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, इसलिए इस भूमि का आवंटन तुरंत निरस्त किया जाए।
 
प्रशासन ने दिया आश्वासन
विरोध प्रदर्शन के दौरान उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे और डिप्टी अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों की बात सुनी। उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ED: जयपुर-कोटा में छापामारी, NSE लिस्टेड कंपनी के चेयरमैन के ठिकानों से लाखों की नकदी और लग्जरी कारें जब्त
 
बंद रहा पूरा कस्बा
इस विरोध के समर्थन में कस्बे के सभी व्यापारियों ने पूर्ण रूप से बाजार बंद रखा। इस दौरान चाय-नाश्ते की दुकानों से लेकर किराना और कपड़ों की दुकानें तक बंद रहीं, जिससे लोगों को दैनिक आवश्यकताओं के लिए भी कठिनाई झेलनी पड़ी। दोपहर बाद ही बाजारों में रौनक लौटी, जब प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दुकानें खोली गईं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें