फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: सांवलियाजी में चढ़ावे की गणना पूरी, भारी मात्रा में सोना-चांदी के साथ 28 करोड़ से ज्यादा नकद भेंट

Fri, 01 Aug 2025 09:33 AM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

श्री सांवलिया सेठ के चढ़ावे की गणना का कार्य छठे चरण की गणना के साथ पूरा हो गया। इसके अनुसार सेठ के श्री चरणों में 28 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा और सोना-चांदी चढ़ाया गया।
विज्ञापन
भगवान सांवलिया सेठ के भंडार से चढ़ावा राशि की गणना पूरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक आस्था के केंद्र भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार में चढ़ावे की गणना का कार्य बुधवार को छठे चरण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भंडार एवं भेंट कक्ष से कुल 28 करोड़ 32 लाख 45 हजार 555 रुपये, करीब डेढ़ किलो सोना और दो क्विंटल से अधिक चांदी प्राप्त हुई।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'मंदिर जाना गुनाह नहीं, मेरी आस्था का अपमान न करें', सीएम भजनलाल शर्मा का विपक्ष पर वार

जानकारी के अनुसार सांवलिया सेठ का भंडार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को खोला गया था, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से चढ़ावे की गणना की जा रही थी। हरियाली अमावस्या एवं रविवार को भारी भीड़ के कारण गणना प्रक्रिया को स्थगित रखा गया था। पांच चरणों में पहले ही 22 करोड़ 1 लाख 90 हजार 200 रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी थी। छठे चरण में बुधवार को 20 लाख 85 हजार 877 रुपये की गणना हुई, जिससे कुल राशि 22 करोड़ 22 लाख 76 हजार 77 रुपये हो गई। इसके अतिरिक्त भेंट कक्ष से 6 करोड़ 9 लाख 69 हजार 478 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार भंडार और भेंट कक्ष को मिलाकर कुल चढ़ावा 28 करोड़ 32 लाख 45 हजार 555 रुपये रहा। इसी प्रकार यदि धातुओं की बात करें तो भंडार से 410 ग्राम सोना और 80 किलो 500 ग्राम चांदी प्राप्त हुई, जबकि भेंट कक्ष से 1 किलो 33 ग्राम सोना और 124 किलो चांदी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणना के दौरान श्री सांवलिया मंदिर बोर्ड के चेयरमैन हजारीदास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, किशन अहीर, मंदिर मंडल की सीईओ एवं एडीएम प्रभा गौतम, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें