फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी पद्मिनी पर विवादित बयान देकर फंसी स्वरा: जौहर स्मृति संस्थान कराएगा FIR, चित्तौड़गढ़ में भारी आक्रोश

Thu, 03 Sep 2026 07:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के रानी पद्मावती से संबंधित विवादित बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। सर्व समाज की महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने जौहर स्मृति संस्थान के साथ मिलकर अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा जौहर स्मृति संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर सर्व समाज की महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष रावत उम्मेद सिंह डोली और महामंत्री तेजराज सिंह चौहान ने इस मामले में अभिनेत्री स्वरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया है। संस्थान के प्रतिनिधियों का कहना है कि अभिनेत्री ऐतिहासिक तथ्यों और सांस्कृतिक मूल्यों की अनदेखी कर रही हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल महिला प्रतिनिधि निर्मला राठौड़ और बृजराज कंवर सहित महिलाओं ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री महारानी पद्मिनी के महान बलिदान की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व को समझने में असमर्थ हैं। महिलाओं के अनुसार महारानी पद्मिनी का जौहर आत्मसम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिया गया अभूतपूर्व बलिदान था। उन्होंने कहा कि मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को ऐतिहासिक महापुरुषों और वीरांगनाओं के प्रति गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जेईटी परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास कराने का मामला; लंबे समय से फरार आरोपी राहुल चौधरी गिरफ्तार
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित करके इस टिप्पणी की तीव्र निंदा की। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री का यह बयान क्षत्राणियों और भारतीय नारी शक्ति के गौरवशाली इतिहास का अपमान करता है। संस्थान के कोषाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह और संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिंह चुंडावत सहित सदस्यों ने स्पष्ट किया कि स्वरा जैसे व्यक्तियों को भारत के त्याग और तपस्या से भरे इतिहास की कोई वास्तविक समझ नहीं है।
विज्ञापन


जौहर स्मृति संस्थान ने आधिकारिक बयान में कहा कि वे इस मामले में चुप्पी नहीं साधेंगे। उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस और अदालत का दरवाजा खटखटाने की पूरी तैयारी कर ली है। संस्थान के अनुसार सार्वजनिक मंचों से ऐतिहासिक गौरव को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर कानूनी अंकुश लगाना जरूरी है। संस्थान ने चेतावनी दी है कि यदि अभिनेत्री अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती हैं तो यह कानूनी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। महिलाओं ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें