फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: परचूनी सामान की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी पकड़ी, कंटेनर से 78 KG अफीम डोडा चूरा जब्त, चालक गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 03:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चित्तौड़गढ़ की गंगरार थाना पुलिस ने परचूनी सामान से भरे कंटेनर में छुपा कर ले जा रहे 78 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंटेनर में ड्राइवर मुम्बई से परचूनी का सामान भर कर दिल्ली जा रहा था। भदेसर के पास हाईवे रोड हाज्याखेडी से अवैध अफीम डोडा चूरा भरकर जयपुर की तरफ ले जाते धरा गया। चित्तौड़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि शुक्रवार रात थानाधिकारी शिवलाल के नेतृत्व में एसआई लक्ष्मी लाल मय जाप्ता द्वारा जोजरों का खेडा हाईवे रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी।

विज्ञापन




नाकाबंदी के दौरान गंगरार की तरफ से आ रहा एक कंटेनर ट्रक का चालक नाकाबंदी देख हाईवे रोड के साईड में ट्रक को रोक भागने लगा।

78 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त
एसआई लक्ष्मीलाल ने जाप्ते के साथ आरोपी को बमुश्किल घेरा देकर पकडा, जो काफी घबराया हुआ था। पुछताछ पर चालक ने कंटेनर में परचूनी का सामान मुम्बई से दिल्ली ले जाना बताया। ट्रक में भदेसर के पास हाईवे रोड हाज्याखेडी से अवैध अफीम डोडा चूरा भरकर जयपुर की तरफ ले जाना बताया। कंटेनर की तलाशी में कैबिन से कुल 08 सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में 78 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है। 

उत्तरप्रदेश चांदसिंह गिरफ्तार
कंटेनर और बरामद अवैध अफीम डोडा चुरा को जप्त कर उत्तरप्रदेश के मुंडभर थाना भौरां कलां जिला मुजफ्फरनगर निवासी 42 वर्षीय चांदसिंह जाट पुत्र नन्दकिशोर को एनडीपीएस एक्ट में गिरफतार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें