फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: डोडा चूरा से भरे वाहन को एस्कोर्ट कर रही थी कार, पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 10:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई में एक पिस्तौल, सात राउंड मैगजीन और 70 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो कारों को रोका, जिनमें से एक में तस्करी का सामान मिला।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की कार्रवाई के दौरान एक पिस्तौल और सात राउंड मैगजीन भी पकड़ी। डोडा चूरा से भरी कार को एक अन्य कार एस्कोर्ट कर रही थी, जिसे जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, एक नाबालिग को भी डिटेन किया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए सदर सीआई गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इस टीम ने शनिवार को हाईवे रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान कोटा-नीमच की तरफ से एक सफेद रंग की आई-10 कार आई। इसे रुकवाया गया तो चालक नाकाबन्दी स्थान के पास लाकर कार को धीरे की। 

बाद में कार की गति बढ़ाकर नाकाबन्दी तोड़ कर भगाने का प्रयास किया। इसे पुलिस टीम ने बेरिकेट लगा कर रोका। इसी दौरान पीछे आई-20 कार आई, जिसका चालक भी पुलिस देख अपने वाहन को वापस घुमाने लगा। इसे भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रोक लिया। पुलिस ने मामला संदिग्ध लगने पर दोनों कारों की तलाशी ली। एक कार में तो कोई आपतिजनक वस्तु नहीं मिली। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी कार के चालक कपिल धाकड़ की पैंट की जेब में एक पिस्टल मय सात राउंड मिले। इसके अलावा कार की तलाशी में चार कट्टों में कुल 70 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला, जिसको जब्त किया गया। इस संबंध में सदर थाने पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। मामले में कनेरा निवासी सुनिल उर्फ सोनू पुत्र गोपाल सुथार व कपिल पुत्र रामेश्वरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया। वहीं नाबालिग को भी निरुद्ध किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें