फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News : गनमैन ने महिला कांस्टेबल को गोली मारकर खुद को घायल किया, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Tue, 10 Dec 2024 08:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले के बेगूं थाना इलाके में सोमवार देर शाम पुलिस उप अधीक्षक के गनमैन ने महिला कांस्टेबल को गोली मारकर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना इलाके में पुलिस उप अधीक्षक के गनमैन ने महिला कांस्टेबल को उसके घर के पास गोली मारकर घायल करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर अवस्था में श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेगूं थाने में सोमवार शाम रोल कॉल के बाद महिला कांस्टेबल पूनम अपने किराए के मकान पर पहुंची तो यहां कांस्टेबल सियाराम ने उसे गोली मार दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी बेगूं पुलिस को दी और दोनों को बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया।

घटना के बारे में सूचना मिलने पर बेगूं डिप्टी अंजली सिंह, सीआई आदि भी बेगूं चिकित्सालय पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया, जहां जिला चिकित्सालय में इनका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मय जाप्ता जिला चिकित्सालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी गई है। प्रारंभिक रूप से मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि पुलिस के आला अधिकारियों ने नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें