फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांसद जोशी ने लोकसभा में उठाया एनपीएस-95 पेंशनरों के हितों का मुद्दा, कहा-जल्द सरकार इन्हें राहत दे

Tue, 29 Mar 2022 07:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में कहा कि ई.पी.एस. 95 पेंशनरों की मांगों पर सरकार विचार करे और जल्द से जल्द राहत प्रदान करें।
विज्ञापन
सांसद सीपी जोशी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने सोमवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान लोक महत्व के विषयों पर सदन की कार्यवाही में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देश भर के एन.पी.एस-95 के तहत आने वाले पेंशनरों के हितों से संबधी विषय को सदन में रखा।

विज्ञापन

सांसद जोशी ने सदन का ध्यान ई.पी.एस.-95 पेंशनरों की लंबित मांगों और उनकी समस्याओं की ओर आकृष्ट करवाते हुए बताया कि देशभर में ई.पी.एस.-95 पेंशनरों की संख्या लगभग 65 से 70 लाख के आसपास है और अकेले संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में 30 से 40 हजार के मध्य इनके परिवार हैं।


इसके तहत आने वाले पेंशनरों को केवल 200 रुपये से लगाकर अधिकतम तीन हजार रुपये प्रतिमाह की राशि ही मिल रही हैं, ये कर्मचारी अर्धसरकारी, सार्वजनिक उपक्रमों, लिमिटेड कंपनियों, उद्योगों, मिलों, खदानों, सहकारी, डेयरी आदि क्षेत्रों से रिटार्यड हुए हैं।

विज्ञापन

पेंशनरों को चिकित्सीय और ना ही सामाजिक सुरक्षा का है लाभ 
ये पेंशनर वर्तमान में 60 साल से अधिक की आयु के हैं। ये अपनी और अपने परिवार की जरूरतों के लिए पेंशन पर ही आश्रित हैं । इन्होंने अपने सेवा काल में देश के निर्माण में अपना खून-पसीना बहाया और देश को समृद्ध बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है लेकिन इनको अल्प पेंशन मिलने के कारण आज ये अत्यंत दयनीय अवस्था में जीवनयापन कर रहे हैं। ई.पी.एस. 95 पेंशनरों को अपने स्वास्थ्य संबधी और इलाज में भी समस्याएं आ रही हैं। कोरोना काल में तो इनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। इन पेंशनरों के पास न कोई चिकित्सीय सुविधा है और ना ही कोई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ है।


सांसद जोशी ने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि ई.पी.एस. 95 पेंशनरों की मांगों पर सरकार विचार करे और जल्द से जल्द राहत प्रदान करें। इसके साथ ही इनको आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी लाभ दिए जाने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें