फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्तौड़गढ़: अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 क्विंटल बारूद बरामद; नौ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 08:35 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ में डीएसटी और डूंगला थाना पुलिस ने कसारना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार पटाखे और उपकरण बरामद किए हैं। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है।
 
विज्ञापन
बरामद किए गए पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ डीएसटी और डूंगला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कसारना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे और पटाखे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड को भी नामजद किया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसारना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चित्तौड़गढ़ डीएसटी और डूंगला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से बारूद और तैयार पटाखे बरामद किए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: माउंट आबू की पहाड़ी पर विराजमान मुखरी माता मंदिर, क्या है मोर-मोरनी की समाधि और गुफा से जुड़ा राज?
विज्ञापन


मकान में मिला बारूद का भारी जखीरा
पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मकान की तलाशी ली। इस दौरान वहां भारी मात्रा में बारूद, तैयार बारूदी पटाखे और पटाखे बनाने के उपकरण मिले। पुलिस ने मौके पर पटाखा फैक्ट्री संचालित कर रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को डिटेन कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के गंभीर आरोप, नेशनल मेडिकल कमीशन सख्त, कॉलेज प्रबंधन से जवाब तलब

मुख्य मास्टरमाइंड को किया नामजद
पुलिस ने मामले में अवैध पटाखा फैक्ट्री के मुख्य मास्टरमाइंड और हैंडलर को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें