फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh : खेती की आड़ में नशे का खेल, मक्का की फसल के बीच उगा रहे थे गांजा, 120 पौधे जब्त

Wed, 29 Jan 2025 04:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने प्रतापगढ़ में मक्के के एक खेत के बीच उगाए गए गांजे के 120 पौधे बरामद किए हैं। शातिर बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से खेत के बीचोंबीच ये पौधे लगाए थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने मक्का की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का मामला पकड़ा है। घंटाली थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो किसानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों ही आरोपी सगे भाई हैं। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई है। घंटाली थाना पुलिस ने मक्का के खेत में छिपाकर उगाए गए गांजे के 120 पौधे बरामद किए हैं, इनका कुल वजन 19 किलो 800 ग्राम है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बानघाटी गांव के दो किसान नारायण व नानजी उर्फ नानका ने अपने मक्का के खेतों में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे थे। मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी सोहनलाल की टीम ने दोनों के खेतों की तलाशी ली। यहां मक्का की फसल के बीच में उगाए गांजे के पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सुहागपुरा थानाधिकारी छबीलाल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें