फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh : जिला परिषद की एक सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस ने दो-दो नामांकन दाखिल किए, 14 फरवरी को होगा मतदान

Mon, 03 Feb 2025 10:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख के बेगूं विधानसभा सीट पर चुने जाने के बाद खाली हुई जिला परिषद की सीट पर कांग्रेस और भाजपा ने दो-दो नामांकन दाखिल किए। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की बेगूं विधानसभा सीट से डॉ. सुरेश धाकड़ के विधायक बनने तथा जिला प्रमुख व जिला परिषद सदस्य से इस्तीफा देने के बाद खाली हुए वार्ड के उपचुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है। जिला परिषद चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद सोमवार को नामांकन दाखिल का अंतिम दिन था। ऐसे में भाजपा की ओर से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। वहीं कांग्रेस की तरफ से भी दो प्रत्याशियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम के समक्ष नामांकन दाखिल किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 फरवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन है, वहीं 14 फरवरी को मतदान होगा। 

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया है कि जिला परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रभुलाल धाकड़ और औंकारलाल धाकड़ ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में नामांकन दिए। वहीं दोपहर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल जाट की मौजूदगी में पहले मनोज धाकड़ और बाद में रामकन्या धाकड़ का भी पर्चा दाखिल किया गया। कांग्रेस ने मनोज धाकड़ को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा की ओर से प्रभुलाल धाकड़ को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना है। नामांकन दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस संगठन महासचिव महेन्द्र शर्मा, गोविन्द शर्मा, रणजीत लोठ, अहसान पठान आदि मौजूद थे। 

गौरतलब है कि बेगूं विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद के इस वार्ड से सुरेश धाकड़ चुनाव लड़े और बाद में भाजपा का बहुमत होने से जिला प्रमुख चुने गए। विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने और जीत के बाद धाकड़ ने जिला प्रमुख और जिला परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। तब से यह वार्ड खाली चल रहा था। अब निर्वाचन विभाग की ओर से जिला परिषद सदस्य के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें