फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों से भरी बस दूसरी बस से टकराई, हादसे में एक महिला की मौत

Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

 हादसा निकुंभ थाना क्षेत्र के नन्नाना तिराहे के पास रात करीब डेढ़ बजे हुआ। घायलों को निंबाहेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ हाईवे पर बारात की बस हादसे का शिकार हो गई। विवाह के बाद बारात बस पुनः उदयपुर लौट रही थी तभी दूसरी बस से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं कई बाराती भी घायल हो गए। घायलों को निंबाहेड़ा चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि उदयपुर से एक बारात निंबाहेड़ा आई हुई थी। विवाह की रस्मों के बाद बारात पुनः लौट रही थी। इस दौरान निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग पर निकुंभ थाना क्षेत्र में रात करीब डेढ़ बजे हादसा हो गया। हाईवे पर बस नन्नाना तिराहे के पास दूसरी बस से टकरा गई। इसमें में छह पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वहीं एक महिला  की मौत हो गई है। इसके साथ ही अन्य बारातियों को भी मामूली चोट आई है। मृतक महिला का नाम जहीरा बानो बताया जा रहा है जो 45 वर्षीय है। हादसे में घायल सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतका के शव को रात को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। इसके शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें