फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यसभा चुनाव में एसीबी की एंट्री, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर महेश जोशी ने दर्ज करवाया परिवाद

Mon, 06 Jun 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

महेश जोशी ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग भी जाएंगे।
विज्ञापन
महेश जोशी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में चार सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव का मुकाबला रोचक होता जा रहा है। अब इस चुनाव में एसीबी की भी एंट्री हो गई है। कैबिनेट मंत्री और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को लेकर एसीबी मुख्यालय में परिवाद दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महेश जोशी ने कहा कि आशंका व्यक्त की जा रही है कि राज्यसभा के चुनावों में धनबल का भारी खेल हो सकता है। ऐसे में सचेतक होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे मामले आए तो लिखित परिवाद पेश करूं।


उन्होंने कहा कि सोमवार को तो एसीबी में सामान्य परिवाद दर्ज कराया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर चुनाव आयोग भी जाएंगे लेकिन भाजपा के हॉर्स ट्रेडिंग के फॉर्मूले को कामयाब नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन

राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग कामयाब नहीं होने देंगे

वहीं महेश जोशी ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछ भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग का खेल खेल रही है। जिससे लोकतंत्र का कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि भाजपा के कारनामा जनता के सामने लाए। राजस्थान में गहलोत सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। जहां भी भ्रष्टाचार होता है, एसीबी कार्रवाई करती है। हम राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग को कामयाब नहीं होने देंगे।


सुभाष चंद्रा के निर्दलीय क्यों नहीं बने प्रस्तावक
उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्रा को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पेश किया गया है लेकिन सभी को पता है कि वह भाजपा के इशारे पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। अगर वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे होते तो उनका एक भी प्रस्तावक निर्दलीय प्रत्याशी क्यों नहीं बना? उनके सभी प्रस्तावक भाजपा के विधायक है। भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग का गंदा खेल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें