फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते राजस्थान दौरे पर रहेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, विधानसभा चुनावों की तैयारियों का लेंगे जायजा

Sun, 16 Sep 2018 05:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत की अगुवाई में निर्वाचन आयोग का एक शीर्ष दल अगले हफ्ते यहां आएगा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। रावत के साथ साथ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और अशोक लवासा भी 17-18 सितंबर को राज्य के दौरे पर रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य आयुक्त व आयुक्त यहां प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रदेश भर के संभागीय आयुक्तों, महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों व जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। आयोग राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी रूबरू होगा। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।  (इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें