दुबई से एक चार्टर्ड विमान राजस्थान के 172 लोगों को लेकर शुक्रवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि विमान को दुबई में राजस्थान व्यापार और पेशेवर समूह (आरबीपीजी) द्वारा व्यवस्थित किया गया था।
जयपुर हवाई अड्डे के निदेशक जेएस बल्हारा ने कहा, ‘दुबई से 172 यात्रियों को लेकर एक चार्टर्ड विमान आज दोपहर जयपुर हवाई अड्डे पर उतर गया।’ आरबीपीजी के एक सदस्य चंद्र शेखर भाटिया ने कहा, ‘सभी यात्रियों को दुबई से जयपुर के लिए चार्टर्ड विमान में भोजन के पैकेट प्रदान किए गए थे।’
यह भी पढ़ें- वंदे भारत मिशन: अब तक 5.03 लाख से अधिक भारतीय लौटे स्वदेश, यूएई में फंसे नागरिकों के लिए 9 और फ्लाइट
आरबीपीजी के अध्यक्ष जीआर मेहता ने कहा कि तीन जरूरतमंद यात्रियों को मुफ्त हवाई टिकट दी गई थी। उन्होंने कहा कि दुबई के अल सैफरन ट्रैवल के प्रवीण चौधरी द्वारा चार्टर्ड विमान का रियायती दरों पर इंतजाम किया गया था।