फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सवाई माधोपुर जिले को चंबल परियोजना की सौगात, 581 गांवों के लोगों को होगा फायदा

Thu, 01 Jun 2023 08:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले को चंबल परियोजना की सौगात मिली है। करीब दो महीने बाद जिले में इस परियोजना का काम शुरू हो जाएगा। इससे जिले के 581 गांव में पानी की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन
सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के प्रयास से मिली सौगात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले को सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के प्रयासों से चंबल परियोजना की बड़ी सौगात मिली है। इस परियोजना से जिले के 581 गांव के लोगों को फायदा होगा। परियोजना पर 4623 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो महीने के बाद चंबल परियोजना का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन


इसे लेकर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने गुरुवार को एक गार्डन में परियोजना का शुभारंभ करते हुए पूजा अर्चना की। इसके बाद लोगों ने पानी में भीग कर जश्न मनाया।  

सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि लंबे समय से वह इस योजना को लेकर प्रयासरत थे। इस योजना में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिससे जिले को चंबल परियोजना की बड़ी सौगात मिली है। आने वाले समय में जिले की जनता को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें