फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didwana: मकराना पहुंची परिवर्तन संकल्प यात्रा; शेखावत बोले- ये वादा-खिलाफी की सरकार, इसे उखाड़ फेंकना होगा

Sat, 16 Sep 2023 06:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना

सार

मकराना में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा में शेखावत ने गहलोत सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार तरीके से घेरा। 
विज्ञापन
परिवर्तन संकल्प यात्रा में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकराना में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचारी और वादा-खिलाफी की सरकार है। इसने किसानों और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के साथ जो वादे किए थे वे पूरे नहीं किए। भ्रष्टाचार में प्रदेश को पूरे देश में नंबर वन बना दिया। इसलिए इस सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना होगा। शनिवार को मकराना में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा में शेखावत ने गहलोत सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार तरीके से घेरा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अराजक और भ्रष्टाचारी सरकार है। प्रदेश की सात करोड़ 97 लाख जनता इसे हटाने के लिए तैयार है। कांग्रेस सरकार ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए। कानून का राज स्थापित करने में कोताही बरती। राजस्थान में भ्रष्टाचार को ऊंचाई पर लेकर गए। राजस्थान में महंगाई को बढ़ाया। बेरोजगारी को पहले पायदान पर पहुंचाया। महिला अपराध में प्रदेश को देश में एक नंबर पर पहुंचाया। दलितों पर होने वाले अत्याचार को एक नंबर पर पहुंचाया। 

राजस्थान को अपराध का गढ़ बना दिया। वादा-खिलाफी के चलते दो हजार किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी। इसलिए भाजपा को परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ी। प्रभावी विपक्ष की भूमिका निर्वहन करते हुए सदन से सड़क तक प्रभावी आंदोलन किया।
विज्ञापन




सरकार के मंत्री और विधायक ही लगा रहे आरोप 
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल आधा प्रतिशत वोटों के अंतर से सरकार बनी। सरकार बनने के पहले दिन से ही सिर फुटोव्वल होने लगी। मंत्री खेमों में बंटे हुए थे। खेमे अलग-अलग बने हुए थे। हालात यह हो गए कि एक मंत्री दूसरे मंत्री पर आरोप लगाने लगे। खुद विधायक और मंत्री ही कहने लगे कि अबकी बार हम बस में आने लायक बचेंगे। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मुख्यमंत्री का सलाहकार एक-दूसरे मंत्री पर आक्षेप लगा रहा था कि आप सबसे भ्रष्ट हो। 

एक मंत्री ने कहा कि यह सरकार सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने कहा कि लाल डायरी वाले मंत्री ने अपनी डायरी के पन्ने निकाले तो सरकार की हवा उड़ गई। अब वे विधायक हमारे एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। डायरी के पन्ने पूरे खुलेंगे और सारा का सारा खाया बाहर आ जाएगा। 

बिजली नहीं दी, किसानों की फसलें सूखीं 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह सरकार किसानों के कर्जमाफी का वादा करके सत्ता में आई थी। राजस्थान में आए दिन अकाल पड़ता रहता है, लेकिन राजस्थान का किसान स्वाभिमानी है। यहां आज तक किसान ने आत्महत्या करने का पाप नहीं किया, लेकिन आज मेरा सिर शर्म से झुक जाएगा, क्योंकि राजस्थान में इस वादा-खिलाफी सरकार के कारण किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। किसानों का आत्महत्या करनी पड़ी। सरकार ने छह घंटे बिजली देने का वादा किया था। हाल ही फ्री बिजली का लॉलीपॉप दिया, लेकिन इस बार एक तो राम रूठ गया। सावन में बारिश नहीं हुई। किसानों की आंखों के सामने उसकी फसल जल गई, लेकिन जो किसान जमीन में पानी निकालकर खेती करते हैं। बिजली नहीं होने के कारण फसल जल गई। ऐसी नाकारा सरकार को सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। सरकार की अनदेखी के कारण पूरा राजस्व विभाग हड़ताल पर है। इसलिए फसल मुआवजा भी नहीं मिल पाएगा। सरकार ने कोढ़ खाज की स्थिति पैदा की है।  

आरपीएससी की प्रतिष्ठा पर कालिख पोती
शेखावत ने कहा कि राज्य में एक के बाद एक सत्रह बार पेपर लीक हुए। गहलोत सरकार ने आरपीएससी की प्रतिष्ठा पर कालिख पोतने का काम किया। मुख्यमंत्री पहले कहते थे कि पेपर लीक तो दूसरे राज्यों में भी होता है, फिर कहने लगे इसमें कोई अधिकारी और राजनेता नहीं है। बाद में जब विपक्ष और मीडिया ने दबाव बनाया, जांच हुई तो आरपीएससी का सर्विंग मेंबर पकड़ा गया। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नेता पकड़ा गया। मैं यह जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि अबकि बार राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। पेपर लीक की पूरी जांच होगी। नकली पेपर माफिया जेल में होंगे और जिन्होंने फर्जी तरीके से नौकरी हासिल की है, वे भी सींखचों के पीछे होंगे। 
विज्ञापन


सनातन को मिटने नहीं देंगे 
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक घमंडिया संगठन बनाया है। इसमें सारे घोटाले बाज है। इसी गठबंधन की एक पार्टी के नेता सनातन धर्म को नीच दिखाने का काम कर रहे हैं, लेकिन सनातन धर्म गंगाजी की तरह निर्मल और प्रवाहमान है। दो हजार साल तक यहां खूब विदेशी आक्रांता आए। खूब हमले हुए, लेकिन इन हमलों को हमारे पूर्वजों ने अपनी भुजाओं के दम पर पराजित किया। हमारा डीएनए अभी इतना कमजोर नहीं हुआ कि हम उन्हें मिटने देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें