फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर: ट्रक से गोवंश ले जा रहे तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, पेड़ से टकराया ट्रक, एक तस्कर घायल

Sun, 13 Feb 2022 10:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

घायल हुए एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस बाकी तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Representative Image - फोटो : Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में गोवंश भरकर ले जा रहे एक ट्रक में सवार तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी और पुलिस की जीप को टक्कर मारने की कोशिश भी की। इस दौरान ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और अगला टायर फट जाने से एक पेड़ से टकरा गया। इस दौरान एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस को ट्रक में 29 गोवंश भरे हुए मिले जिनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि  शनिवार-रविवार की रात करीब एक बजे क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया बल) प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि गोवंश से भरा एक ट्रक ऊंचा नगला से भरतपुर की ओर आ रहा है। इस पर थाना सेवर इलाके के सारस चौराहे पर नाकाबंदी की गई। पुलिस नाकाबंदी को देख ट्रक ड्राइवर ट्रक को गलत दिशा में ले गया। 

ट्रक का का पीछा करने पर घना पक्षी विहार के सामने दोनों आमने-सामने आ गए। ट्रक में बैठे गौ तस्करों ने क्यूआरटी पर फायरिंग कर दी। जवाब में क्यूआरटी टीम ने भी आत्मरक्षा में गैस गन से एक लांग रेंज और 4 शॉर्ट रेंज सेल फायर किया। सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने पुलिस जीप को टक्कर मारने की कोशिश के दौरान ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और एक पेड़ से टकरा गया। 
विज्ञापन


पेड़ से टकराने के कारण ट्रक सवार गो तस्कर जमोद मेव पुत्र आशु मेव (35) निवासी हुसैनपुर जिला नूह मेवात हरियाणा घायल होकर नीचे गिर गया। जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ट्रक में 18 गाय, आठ बैल-बछड़े जिंदा और 3 गाय मृत अवस्था में मिली। मृत गोवंश को पोस्टमार्टम के बाद दफनाया दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, जिंदा गोवंश को सांवल दास गोशाला में पहुंचाया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें