फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: अलग-अलग शहरों से 89 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला, पुलिस ने आरोपी को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सरूपगंज, पिंडवाड़ा एवं दिल्ली में 89 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आरोपी फरार होकर दूसरी जगह जाकर इसी प्रकार की घटना करता था। आरोपी द्वारा सरूपगंज में करीब 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पिण्डवाड़ा में करीब 11 लाख की धोखाधड़ी तथा दिल्ली में करीब 70 लाख की धोखाधड़ी की थी।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार आरोपी आले दर्जे का घोखबाज है। वह बड़े-बड़े शहरों में जाकर एक बड़ी फर्म खोलता था तथा व्यापारियों से माल खरीदता था। शुरुआत में एक दो बार समय पर पेमेंट का भुगतान करता था। इसके बाद व्यापारियों को विश्वास में लेकर एक साथ ज्यादा माल उधार खरीदकर लेता था तथा मौका देखकर वहां से माल को किसी वाहन में भरकर दूसरे शहर में ले जाकर बेच देता था।

विज्ञापन


बता दें कि उसके बाद फरार होकर दूसरी जगह जाकर इसी प्रकार की घटना करता था। आरोपी द्वारा सरूपगंज में करीब 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पिण्डवाड़ा में करीब 11 लाख की धोखाधड़ी तथा दिल्ली में करीब 70 लाख की धोखाधड़ी की थी। आरोपी से बरामदगी कारवाई जारी है। पुलिस आरोपी द्वारा कहां-कहां धोखाधड़ी की गई इसके बारे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।  

थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार इस मामले में पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि उसकी मोतीलाल ब्रिजमोहन के नाम से रजिस्टर्ड फर्म है। जिसमें कॉस्मेटिक आइटम, बीड़ी, तम्बाकु, गुटखा का होलसेल की बिक्री करता है। गत 12 जनवरी 2024 को हंसमुख कुमार के नाम का व्यापारी जिसकी फर्म कृष्णा इन्टर प्राइजेज जीएसटी नंबर 08BCGPH3616GIZT पता इंडस्ट्रियल ऐरिया स्वरूपगंज आई हुई है। यह व्यापारी उसकी फर्म से कास्मेटिक आइटम, बीड़ी तम्बाकु, गुटका कीमत करीब 2.53 लाख रुपये का सामान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें