फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रोले में घुसी, तीन की मौत, नींद आने से हादसा

Wed, 10 Jan 2024 01:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार एसयूवी खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में गाजियाबाद के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव शीशे तोड़ते हुए बाहर लटक गए।
विज्ञापन
क्रेन की मदद से कार को ट्रक से किया गया अलग। - फोटो : Car rams into truck parked on Delhi-Mumbai Expressway three killed Alwar Road Accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चालक की झपकी लगने से तेज रफ्तार एसयूवी कार खड़े ट्रोले में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और शव शीशे तोड़ते हुए बाहर लटक गए।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा जिले रैणी थाना इलाके की मुकुंदरा पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के रहने वाले तीन लोग कार से जयपुर की तरफ जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि कोहरा या फिर चालक की झपकी लगने के कारण कारण खड़े ट्रोले में जाकर टकरा गई। हादसे में  निशांत जैन, अनूप जैन और लालबाबू ताती की मौके पर ही मौत हो गई।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रोले में फंसी कार को बाहर निकला और फिर शवों को रैणी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।  
विज्ञापन

          
बुरी तरह कार में फंसे थे शव 
पुलिस ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शव शीशे टूटने के कारण बाहर लटक रहे हैं। लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कार में बुरी तर फंसे हुए थे। ऐसे में सूचना देकर क्रेन को बुलाया गया, जिसके बाद शव बाहर निकाले गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें