फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News: स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई पुलिस की कार, एसएचओ-कांस्टेबल घायल

Fri, 05 May 2023 03:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू के एनएच-52 पर गुरुवार रात दूधवाखारा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान काले शीशे वाली एक स्कॉर्पियो वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। स्कॉर्पियो ड्राइवर ने कार न रोकते हुए नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
घायल पुलिस जवानों को पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू में एक आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह है पूरा मामला
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चूरू के एनएच-52 पर गुरुवार रात दूधवाखारा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान काले शीशे वाली एक स्कॉर्पियो वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। स्कॉर्पियो ड्राइवर ने कार न रोकते हुए नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। कार को भागता देख दूधवाखारा एसएचओ अलका बिश्नोई कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के साथ जीप से कार को पकड़ने निकल गए। इस दौरान अचानक एक मोड़ आ गया, पुलिस ने मोड़ पर ब्रेक लगाया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पास के दीवार से टकरा गई, जिस वजह से गाड़ी में बैठीं एसएचओ अलका और कांस्टेबल सुरेश घायल हो गए। घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया है। 

घायलों की स्थिति देखने के लिए डीएसपी राजेंद्र बुरड़क मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें