फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में दो युवकों की मौत, चालक फरार

Sat, 17 Jun 2023 12:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पलट गई और उसका चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के नया गांव धूनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन


दोनों मृतकों की पहचान रशीद निवासी बगलाई और बनेसिंह मीणा निवासी शैवाला के रूप में हुई है। मृतक रशीद आटा चक्की के पाट खोलने और टांचने का काम करता था। वह सवाई माधोपुर के शैवाल गांव में पाट खोलने गया था। जहां से वह चक्की के पार्ट्स लेने बाइक से श्री महावीरजी जा रहा था। उसके साथ बनेसिंह था और वह बाइक चला रहा था। इस दौरान नया गांव धुनी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रशीद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बनेसिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची पीलोदा थाना पुलिस ने गंगापुरसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें