फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कार और टेंपो की जोरदार टक्कर, तीन की मौत और दो की हालत गंभीर  

Fri, 10 Jun 2022 08:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
घायल का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के सरदारशहर तहसील के मेगा हाईवे हरियासर के पास शुक्रवार सुबह एक कार और टेंपो की आमने सामने  भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के पायलट वीरेंद्र सिंह मुंड, ईएमटी संजय खीचड़ और समाजसेवी सुनील मीणा ने निजी वाहन और एंबुलेंस से  राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया और मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।  

विज्ञापन


एएसआई हिम्मत सिंह ने बताया,  हाल हरियासर निवासी टेंपो चालक नंदलाल गुसाईं पुत्र मनफूल गुसाईं (53), राजू पुत्र सायर खान (30), प्रभु पुत्र रामनारायण मेघवाल (36), लालासर निवासी मनोज पुत्र बुधाराम मेघवाल (25), अली खां पुत्र अजमेरी खां (78) टेंपो में सवार होकर मजदूरी करने के लिए सरदारशहर आ रहे थे। हरियासर से थोड़ा आगे चलते ही सामने से आ रही एक कार से टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 की मौत और 2 लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को चूरू के डीबी अस्पताल में रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें