फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो अपनी मां-बहनों को न्याय नहीं दिला सकते, वे देश या समाज को क्या न्याय दिलाएंगे'

Sat, 15 Oct 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद व योगी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक व चार शादियों के मामले में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व मुस्लिम संगठनों को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि जो अपनी मां-बहनों को न्याय नहीं दिला सकते, वे देश या समाज को क्या न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न राष्ट्र में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान नहीं हो सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि
विज्ञापन


मुस्लिम लॉ बोर्ड व मुस्लिम संगठन दोहरा आचरण अपना रहे हैं। आदित्यनाथ फतेहपुर में शनिवार को अमृत महोत्सव में हो रहे संत सम्मेल में शरीक होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दुनिया के मुस्लिम देशों ने भी तीन तलाक व चार विवाह के खिलाफ कानून बनाए हैं। ये भारत में क्यों नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करेंगे कि तीन तलाक व चार विवाह की कुप्रथा को प्रतिबंधित कर दे। उन्होंने आह्वान किया कि मुस्लिम अपने समाज की महिलाओंं को भी अन्य भारतीय नारियों की तरह सम्मान दिलाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें