फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी मुनाबाव से खोखरापार तक बस सेवा

Mon, 24 Sep 2012 02:08 PM IST
बाड़मेर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर के अंतिम रेलवे स्टेशन मुनाबाव से पाकिस्तान के खोखरापार तक जल्द ही बसें दौडे़गी। सूत्रों ने बताया कि मुनाबाव-खोखरापार मार्ग पर बस सेवा शुरू करने को लेकर इसलामाबाद में दोनों देशों के वाणिज्य सचिवों के बीच हुई बैठक में द्विपक्षीय वार्ता में सहमति हो गई है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने को लेकर आवश्यक तैयारियों के संबंध में आगामी अक्तूबर में नई दिल्ली में साझा बैठक आयोजित की जाएगी। खोखरापार से जीरो प्वाइंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक सड़क का निर्माण किया जा चुका है। वहीं भारतीय इलाके में जीरो लाइन तक सड़क बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें