फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: बूंदी में कलयुगी बेटे ने बुजर्ग पिता को उतारा मौत के घाट, लकड़ी से वार कर दी हत्या; जानें

Sun, 19 Jan 2025 07:43 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

मृतक की पत्नी केसर बाई ने अपने छोटे बेटे रामचरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रामचरण ने डंडे से उनके पति की पिटाई की, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बड़े बेटे धनराज के साथ बजरंग लाल को देईखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के पाटन कस्बे में दामाद ने ससुर की चाकू मार कर हत्या कर दी तो वहीं देईखेड़ा थाना क्षेत्र के पचीपला गांव में एक बुजुर्ग पिता की छोटे पुत्र ने लाठी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत मानते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक की पहचान 68 वर्षीय बजरंग लाल केवट के रूप में हुई है। शनिवार देर रात बिजली मीटर को लेकर हुए विवाद में बाप-बेटे के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई।

मृतक की पत्नी केसर बाई ने अपने छोटे बेटे रामचरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रामचरण ने डंडे से उनके पति की पिटाई की, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बड़े बेटे धनराज के साथ बजरंग लाल को देईखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


देईखेड़ा एसएचओ चंद्रभान सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कापरेन अस्पताल भेजा गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें