फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: दामाद ने चाकू से किया हमला, ससुर की इलाज के दौरान मौत; सास गंभीर घायल

Sun, 19 Jan 2025 07:35 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

Bundi: बूंदी के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में दामाद ने ससुर व सास पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें ससुर की मौत हो गई व सांस की गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दामाद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के पाटन कस्बे में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां एक दामाद ने पत्नी को नहीं भेजने से नाराज होकर सास-ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते बुजुर्ग ससुर की मौत हो गई, वहीं, सास गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर रविवार तड़के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस उप अधीक्षक केशोरायपाटन आशीष भार्गव ने बताया कि घटनाक्रम रविवार सुबह 4 बजे के आसपास कस्बे की ही कच्ची बस्ती का है।

अजमेर के किशनगढ़ निवासी शहजाद ने ससुर कल्लू खां पर हमला कर दिया। अपने पति की आवाज सुनकर आई शाहजहां ने बीच बचाव किया, लेकिन शहजाद ने सास पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शहजाद को हिरासत में लिया है। परिजनों से रिपोर्ट पर आरोपी दामाद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने सास ससुर से नाराज था, क्योंकि वो उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे। उसकी पत्नी लंबे समय से अपने पीहर केशोरायपाटन में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें