फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: हिण्डोली में दिनदहाड़े घर में घुसकर नकबजनी करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में

Mon, 09 Jun 2025 09:35 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

सूने मकान में दिनदहाड़े घुसकर चोरी करने के मामले में हिण्डौली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हिण्डोली कस्बे में दिन में घर में घुसकर नकबजनी करने वाली शातिर गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना भागीरथ पुत्र तीरथ (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


18 अप्रैल को फरियादी मिनट दुबे पुत्र गिरीश कुमार (उम्र 33 वर्ष) निवासी गबरी की घाटी, हिण्डोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर 2:30 बजे तक घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरे की अलमारियों को तोड़ते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपये चुरा लिए।

ये भी पढ़ें: Kota News: गुर्जर आरक्षण आंदोलन के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक प्रभावित, कई ट्रेनें रास्ते में अटकीं
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन और थानाधिकारी सहदेव सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी भागीरथ को कोटा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


भागीरथ से पूछताछ के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही गिरोह में शामिल अन्य सहआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें