फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: अवैध बजरी परिवहन रोकने गई डीएसटी टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, प्रभारी सहित तीन लोग हुए घायल

Sat, 17 May 2025 05:27 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

Bundi: डंपर से बचने के प्रयास में डीएसटी प्रभारी सीआई रामलाल, हेड कॉन्स्टेबल हरिराम और कॉन्स्टेबल गोपाल को चोटें आई हैं। हेड कॉन्स्टेबल हरिराम के हाथ में फ्रैक्चर है और रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अवैध बजरी के परिवहन को रोकने गई पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की गई। इस घटना में डीएसटी प्रभारी सीआई रामलाल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों में एक हेड कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, हिंडोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

नाकाबंदी के दौरान हुआ हमला
हिंडोली थाना प्रभारी सहदेव सिंह मीणा ने बताया कि अवैध बजरी के परिवहन को रोकने के लिए डीएसटी प्रभारी सीआई रामलाल अपनी टीम के साथ जिले की सीमा पर पगारा के आगे नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान देवली की ओर से दो से तीन डंपर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने डंपरों को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालकों ने वाहन की गति तेज कर दी और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।

खाई में कूदकर बचाई जान
घटना में घायल हेड कॉन्स्टेबल हरिराम ने बताया कि शनिवार सुबह पांच सदस्यीय पुलिस दल के साथ नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान जब डंपर को रुकवाने की कोशिश की गई, तो चालकों ने जानबूझकर डंपर पुलिस टीम की ओर मोड़ दिए। जान बचाने के लिए सभी पुलिसकर्मी पास की खाई में कूद गए, जिससे उनकी जान बच सकी, लेकिन इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के सलाहकार बने गोपेन्द्र नाथ, जनसंपर्क अधिकारी के रूप में दे चुके हैं सेवा    

तीन पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर
डंपर से बचने के प्रयास में डीएसटी प्रभारी सीआई रामलाल, हेड कॉन्स्टेबल हरिराम और कॉन्स्टेबल गोपाल को चोटें आई हैं। हेड कॉन्स्टेबल हरिराम के हाथ में फ्रैक्चर है और रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य दो घायल पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सीआई रामलाल ने इस संबंध में हिंडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें