फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की टोपीदार बंदूक, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 12:01 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायथल थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की रायथल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में की गई।

विज्ञापन


थानाधिकारी राजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कुरी सिंह मोगिया (45), निवासी श्यामपुर, थाना वीरपुर, जिला श्योपुर, मप्र को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बूंदी पुलिस ने जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर लगातार अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत पुलिस अब तक कई हथियार जब्त कर चुकी है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में अवैध हथियार रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें