फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: तीन दिन पहले पुलिस पर फायरिंग करने वाला मोस्ट वांटेड हिरासत में, हत्या समेत दर्जन भर मामलों में थी

Sun, 26 May 2024 06:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

तीन दिन पहले कोटा पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने शकरगढ़ के जंगलों से मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी में कोटा पुलिस पर 3 दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले के मामले में हिंडोली थाना पुलिस ने मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी शकरगढ़ के जंगलों में छुपकर बैठा था। आरोपी रामराज मीणा हत्या सहित दर्जन मामलों में मोस्ट वांटेड अपराधी है। 

विज्ञापन


ज्ञात रहे कि तीन दिन पहले कोटा पुलिस की टीम बासनी के जंगल में रह रहे अपराधी रामराज मीणा को गिरफ्तार करने आई थी। इस दौरान उनके साथ हिंडोली थाने का जाप्ता भी मौजूद था। पुलिस को आते देखकर आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर पत्थरों की बौछार कर दी। इसके बाद कुछ लोग हथियार लेकर आए और पुलिसकर्मियों पर वार करने लगे। इन्हीं में से किसी एक ने बंदूक से फायर कर दिया जिससे हिंडोली पुलिस का कांस्टेबल नरपतसिंह घायल हो गया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हत्या समेत दस से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं।

एसपी हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि कोटा के भामाशाह मंडी से आरोपी रामराज ने एक ट्रक चोरी कर लिया था और बाद में उसे खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस को पिछले 1 साल से इस मामले में आरोपी की अनंतपुरा थाना पुलिस को तलाश थी, जिस आरोपी को कोटा पुलिस पकड़ने के लिए आई थी, वह भी अनंतपुरा थाना पुलिस का 1 साल से मोस्ट वारंटी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें