फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदी: नाबालिग की हत्या, जंगल में निर्वस्त्र पड़ा मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 24 Dec 2021 08:32 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

ग्रामीणों को आशंका है नाबालिग लड़की के साथ जंगल में दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।  
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले के बसोली थाना क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग बालिका का शव निर्वस्त्र हालात में पड़ा मिला। सूचना पर बसोली थाना पुलिस और जिला मुख्यालय से एसपी, एएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बसोली थाना क्षेत्र के काला कुआं के जंगल में गुरुवार शाम को किसी ने एक नाबालिग बालिका का निर्वस्त्र शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बालिका बकरियां चराने जाती थी। ग्रामीणों को आशंका है नाबालिग के साथ जंगल में दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।  

विज्ञापन


एसपी जय यादव ने बताया कि बालिका के पिता नहीं थे। मां भी दूसरी शादी कर छोड़कर चली गई थी। बालिका अपनी मौसी के पास रहती थी। शाम 4 बजे वह घर से निकली थी। बालिका का पत्थर से सिर कुचला हुआ था। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट से बाकी तथ्यों का पता लगेगा। पुलिस को आशंका है कि बालिका की हत्या की गई है और हत्यारे आसपास के हैं। स्पेशल टीमें बना दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें