फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांड ने हमला कर महिला को जमीन पर पटका, हालत गंभीर, सांडों की लड़ाई को किया था नजर अंदाज

Fri, 15 Jul 2022 07:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई महिला के बाद से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि मोहल्ले में आए दिन सांड आपस में लड़ाई करते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक सांड ने महिला पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
सांड ने महिला पर किया हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर के में सड़क पर लड़ रहे तीन सांडों के बीच महिला आई तो एक गुस्साए सांड ने उस पर हमला कर लिया। सांड ने महिला को सींग से उठाकर पटका तो वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद सांड उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। शहर के अस्पताल में उसका इलाच चल रहा है।  

विज्ञापन


मामला शहर के तिंवरी कस्बे का है। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा राजपुरोहित बुधवार को काम से वापस घर जा रही थीं। रास्ते में तीन सांड आपस में लड़ाई कर रहे थे, लेकिन महिला ने उन्हें किया और उनके बीच से होकर निकलने लगी।

इस दौरान एक सांड ने सींग मारकर महिला को गिरा दिया और फिर उसके ऊपर से गुजर गया। सांड के हमले से महिला के सिर और कान से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उसे जोधपुर के एसडीएम अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई महिला के बाद से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि मोहल्ले में आए दिन सांड आपस में लड़ाई करते रहते हैं। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को भी सांड ने एक महिला पर हमला कर दिया था। लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करना चाहिए, नहीं तो किसी की जान जा सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें