बीएसपी कार्यकर्ताओं ने दो नेताओं के मुंह पर कालिख पोत दी
- फोटो : Twitter
राजस्थान के जयपुर में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम और बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी सीताराम के चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उन्होंने दोनों नेताओं को गधे पर बैठाकर घुमाया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को जूतों की माला भी पहनाई। इन नेताओं पर कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जिसके कारण उनके साथ यह व्यवहार किया गया।