फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: मंत्रियों का भत्ता 10 हजार से बढ़कर हुआ 30 हजार महीना

Tue, 22 Oct 2019 03:04 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राजस्थान में दिवाली से पहले राज्य के मंत्रियों को सरकार ने उपहार दिया है। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के मंत्रियों को देय कई भत्तों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। राज्य सरकार ने इस बारे में मंत्री वेतन संशोधन विधेयक अगस्त महीने में विधानसभा में पारित करवाया था। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके तहत मंत्रियों को मिलने वाला आवास भत्ता 10,000 रुपये से बढाकर 30,000 रुपये प्रति माह किया गया है। राज्य सरकार अगर किसी मंत्री को जयपुर में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं करवा पाती तो उसे भत्ता देती है।

इसी तरह राज्य के भीतर यात्रा करने पर मिलने वाला भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति दिन और राज्य के बाहर यात्रा पर मिलने वाला भत्ता 1,250 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये किया गया है। इसी तरह, सरकारी बंगले के रखरखाव के लिए मिलने वाले भत्ते में भी बढोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें