फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान ने शादी में 11 लाख का दहेज ठुकराया, लोगों की आंखों में आ गए आंसू

Wed, 13 Nov 2019 09:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान में बीएसएफ जवान द्वारा शादी में 11 लाख का दहेज ठुकराने की खबर सामने आई है।  जयपुर में बीएसएफ के एक कॉन्स्टेबल ने 11 लाख रुपये लेने से इनकार करते हुए आशीर्वाद के तौर पर 11 रुपये और एक नारियल लिया। ये खबर सामने आने के बाद लोग जमकर बीएसएफ जवान की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जयपुर के अम्बा बारी इलाके में बीएसएफ जवान जितेन्द्र सिंह को शादी के दौरान लड़की के पिता ने 11 लाख रुपये की नकदी ऑफर की जिसे स्वीकार करने से दूल्हे ने इनकार कर दिया। दूल्हे के इनकार से वधू पक्ष के लोग घबरा गए। उन्हें लगा कि दूल्हा शादी के इंतजामों से नाराज होकर मना कर रहा है। 

जब दूल्हे ने दहेज नहीं लेने की बात की तो सब की आंखों में आंसू आ गए। लड़की के पिता गोविंद सिंह शेखावत ने कहा, मैं पहले तो थोड़ा घबरा गया और सोचा कि दूल्हा या फिर बाराती किसी बात से नाराज हो गए हैं। मुझे ऐसा भी लगा कि कहीं वह और भी अधिक पैसों की मांग तो नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाद में मुझे अहसास हुआ कि दूल्हा और उसके परिजन दहेज प्रथा के खिलाफ हैं। उधर दूल्हे ने कहा कि जिस दिन मुझे पता चला कि मेरी होने वाली पत्नी ने एलएलबी और एलएलएम किया हुआ है और साथ में पीएचडी भी कर रही है, उसी समय मैंने सोच लिया कि वह मेरे और मेरे परिवार के योग्य है। मैंने तभी दहेज नहीं लेने का फैसला कर लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें