फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी की हो चुकी थी नसबंदी, शादी के बाद सामने आए सच ने पति को चौंकाया, गहने और 4.50 लाख लेकर भागी

Sun, 16 Oct 2022 11:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में पीड़ित पति ने कहा कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखा किया गया है। उसके रिश्तेदार ने वंश बढ़ाने का झांसा देकर उसकी दूसरी शादी कराई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी की नसबंदी पहले ही हो चुकी है। अब उसकी पत्नी ने तीसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों की वारदात अक्सर सामने आती रहतीं हैं। अब ऐसा ही एक और मामला सीकर जिले से सामने आया हैं। जहां एक व्यक्ति ने वंश बढ़ाने के लिए दूसरी शादी की, लेकिन बाद में उसे पता चला कि जिसने लड़की से उसने शादी की है, उसका नसबंदी का ऑपरेशन हो चुका है। इतना ही नहीं कुछ दिन साथ रहने के बाद उसकी पत्नी गहने और नगदी सहित कीमती सामान लेकर घर से फरार हो गई। 

विज्ञापन

 

कई दिन तक पत्नी और उसके साथी रुपये और गहने लौटने की बात कहते रहे, लेकिन बाद में मना कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित पति से कहा कि वह शादी के नाम पर इसी तरह का काम करते हैं। अब उसे न तो रुपये वापस मिलेंगे और न ही गहने। जिसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

सीकर जिले में रहने नंदलाल सोनी ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल 2019 में दिमाग की नस फटने से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनके कोई संतान नहीं थी, ऐसे में उसने एक बेटी को गोद ले लिया था। पत्नी की मौत के बाद बेटी के लालन-पालन के लिए उसके रिश्तेदार विजय कुमार ने उसके परिजनों से नंदलाल की दूसरी शादी कराने की बात कही। उसने परिजनों को शादी के लिए एक लड़की भी बताई। साथ ही कहा कि नंदलाल की दूसरी शादी के बाद परिवार का बंश भी आगे बढ़ जाएगा।

 कुछ समय बाद विजय कुमार द्वारा बताई गई जयपुर की रहने वाले वर्षा वर्मा से उसने शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी वर्षा ने नसबंदी का ऑपरेशन करवा लिया है। वह कभी मां नहीं बन सकती। शादी के बाद हुए इस खुलासे को लेकर उसने पत्नी से पूछताछ की तो उसने सही जवाब नहीं दिया। नवंबर 2021 में वह रोहलसाहबसर स्थित उसके घर से सोने-चांदी के गहनों सहित 4 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।

नंदलाल ने पुलिस को बताया कि वर्षा के घर से भागने के बाद उसने फोन कर गहने और रुपये लौटाने के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि वह उसका सामान वापस करेगा तो वह भी लौटा देगी। 15 अगस्त को उसने वर्षा का पूरा सामान वापस कर दिया, लेकिन उसने गहने और रुपये नहीं लौटाए। बीती छह अक्टूबर को आरोपियों ने नंदलाल को रुपये और गहने लौटाने से मना कर दिया। जिसके बाद वह थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में नंदलाल ने कहा कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखा किया गया है। उसके रिश्तेदार विजय ने वंश बढ़ाने का झांसा देकर उसकी दूसरी शादी कराई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी वर्षा की नसबंदी हो चुकी है। नंदलाल से शादी से पहले वर्षा की शादी हो चुकी थी। बाद में उसने अपने पहले पति को छोड़ दिया, जिसके बाद उससे दूसरी शादी की। अब उसे छोड़कर वर्षा ने तीसरी शादी जोधपुर में कर ली है। 

पीडित ने नंदलाल ने पत्नी वर्षा, रिश्तेदार विजय कुमार उसकी पत्नी राजू देवी और वर्षा के परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी और उसकी संपति हड़पने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें