फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की बताकर बेच दी पीतल की ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ठगों ने सी-ग्रेड फिल्मों के निवेशक संतोष कुमार जैन को अजीबो-गरीब तरीके से ठग लिया। ठगों ने सोने की बताकर जैन को लाखों में जो ईंट बेची थी, जांच में वह पीतल की निकली। जैन को षडय़ंत्रपूर्वक फंसाया गया और अब वे मान भी रहे हैं कि लालच बुरी बला है।
विज्ञापन


सोने की ईंट सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर जैन को मुम्बई से जयपुर बुलाया और 9.75 लाख रुपए में पीतल की ईंट थमाकर गायब हो गए।

पीडित संतोष कुमार जैन मूलत: राजस्थान के ब्यावर निवासी हैं, लेकिन 25 साल से मुम्बई के दहीसर में रह रहे हैं। वे सी-ग्रेड फिल्मों और सीरियल में निवेश करते हैं। उन्होंने जयपुर के गलता गेट थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मिस्ड कॉल से षडय़ंत्र की शुरूआत

संतोष ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले उनके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आई। उन्होंने कॉल बैक किया तो राजू शर्मा नाम के शख्स से बात हुई। उसने संतोष से कहा कि मकान की खुदाई में सोने की तीन ईंटें निकली हैं। उसने रुपयों की जरूरत होने की कहकर सोने की ईंटें सस्ते में बेचने की बात कही।

संतोष के राजी होने पर उसने उन्हें 14 जून को जयपुर बुलाया और सोने की ईंट दिखाईं। उसने ईट का एक टुकड़ा जांच कराने को भी दिया। टुकड़ा सोने का मिलने पर संतोष 26 जून को फिर जयपुर आए।

यहां ईदगाह क्षेत्र में राजू अपने एक साथी पप्पू संग उनसे मिला। दोनों ने 9.75 लाख रुपए लेकर संतोष को एक ईट थमा दी। संतोष ने मुम्बई पहुंचकर जांच कराई तो ईंट पीतल की निकली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें