फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सीमा पर घूम रहा है हाफिज सईद!

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमले के मास्टर माइंड और आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को राजस्थान के जैसलमेर से सटी अंतराष्ट्रीय सीमा पर देखा गया है।
विज्ञापन


खुफिया रिपोर्ट के अनुसार सईद इस अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान की ओर मात्र 15-16 किलोमीटर दायरे में घूम रहा है। बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है।

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार सईद को जैसलमेर-बाड़मेर जिलों के करीब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे पाकिस्तान के इस्लामकोट, खेरपुरमीर, मीठी स्थित गांवों सहित कुछ इलाकों में देखा गया है, जो गुजरात सीमा से भी नजदीक ही हैं।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क

यह चर्चा जोरों पर है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से ही यहां पर पहुंचा है। सूत्रों की मानें तो पिछले एक महीने से हाफिज सईद राजस्थान और गुजरात की सीमा पर घूम रहा है।

सूत्रों का कहना है कि सईद यहां पर आतंकी शिवर चला रहा है और उसी सिलसिले में यहां आया है। बीएसएफ  सूत्रों के अनुसार सईद जैसलमेर की सीमा से सटे तीन-चार गांवों के लोगों से बातचीत करते हुए देखा गया है।

गौरतलब है कि सईद की गतिविधियां पाकिस्तान स्थित पंजाब में अधिक रही हैं, लेकिन राजस्थान से सटी सीमा पर उसका देखा जाना कई आशंकाओं व चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें