फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण ऑर्गनाइजेशन ने किया करौली का दौरा, जिंदा जलाए गए पुजारी की बेटी को गोद लिया

Mon, 19 Oct 2020 07:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sukhbir Sharma, Brahmin organisation of india - फोटो : Pt Sukhbir Sharma, Facebook (File)
विज्ञापन

राजस्थान के करोली में एक पुजारी को जिंदा जलाने की घटना के बाद ब्राह्मण ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (बीओआई) ने इसे बड़ा मुद्दा मानते हुए घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार के घर जाकर उसकी मदद का ऐलान किया। बीओआई के संस्थापक अध्यक्ष सुखबीर शर्मा ने करौली के उस पिछड़े गांव और पीड़ित परिवार के घर जाकर एलान किया कि वह घटना के शिकार हुए बाबूलाल वैष्णव की बेटी को गोद ले रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिटिया की पढ़ाई लिखाई और शादी की जिम्मेदारी भी उनका संगठन उठाएगा। पीड़िता परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सुखबीर शर्मा ने सरकार से मांग की है कि कम से कम एक करोड़ का मुआवजा उसे मिलना चाहिए। बीओआई ने भी परिवार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है और तत्काल करीब 50 लाख रुपये की मदद करने का दावा किया है।

सुखबीर शर्मा बताते हैं कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने हमारे प्रतिनिधियों से मिलने से इंकार कर दिया ये बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि उनका संगठन इस घटना को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े आंदोलन की तरह उठाएगा और सरकार पर दबाव डालेगा कि परिवार के सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी मिले, साथ ही एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें